फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: सर्राफा कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट, चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 04 May 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

असंध के वार्ड नंबर-आठ में दीपक मेहता परिवार के साथ रहते है। वह सर्राफा कारोबारी है। दुकान को बंद करने के बाद मकान में परिवार के साथ सोए हुए थे। बुधवार देर रात को हथियारों से लैस चार बदमाश मकान के अंदर घुस गए। बदमाशों ने अलग-अलग मकान में सो रहे परिवार के छह सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेते हुए बंधक बना लिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में असंध के वार्ड नंबर-आठ में बुधवार देर रात को बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी के घर में कहर भरपाया। हथियारों से लैस चार बदमाश सर्राफा कारोबारी के मकान में घुसे। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर परिवार के सभी लोगों को बंधक बना लिया। मकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


गन प्वाइंट पर लेते हुए बंधक बनाया
वारदात बुधवार रात तीन बजे की है। असंध के वार्ड नंबर-आठ में दीपक मेहता परिवार के साथ रहते है। वह सर्राफा कारोबारी है। दुकान को बंद करने के बाद मकान में परिवार के साथ सोए हुए थे। बुधवार देर रात को हथियारों से लैस चार बदमाश मकान के अंदर घुस गए। बदमाशों ने अलग-अलग मकान में सो रहे परिवार के छह सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेते हुए बंधक बना लिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी ली
बदमाशों को देखते ही परिवार के लोग सहम उठे। सर्राफा कारोबारी के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों ने महिलाओं के जेवर तक उतरवा लिए। बाद में मकान की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में ढूंढे जा रहे बदमाश
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग तक नहीं लग सका। बदमाशों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर, फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए है।

मकान की रजिस्ट्री के लिए घर में रखा थी नकदी
सर्राफा कारोबारी दीपक मेहता मकान खरीद रहा था। मकान के अंदर लाखों रुपये की नकदी रखी हुई थी। कुछ दिन बाद मकान की रजिस्ट्री होनी थी। बदमाशों ने पहले मकान की रैकी की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों को पता था कि मकान के अंदर मोटी रकम रखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें