फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन: मेडिकल स्टोर के गल्ले से नकदी और व्यक्ति से छीना पर्स और मोबाइल, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 06 Dec 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)

सार

सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के मधुबन में कट्टा दिखाकर तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाश एक मेडिकल स्टोर के गल्ले से नकदी और वहां पर दवाई खरीदने आए व्यक्ति से बैग, मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मधुबन स्थित अर्पणा अस्पताल के पास अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर पर सोमवार रात करीब आठ बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। जिसमें एक आरोपी के हाथ में कट्टा था। वह मेडिकल स्टोर पर आया और कट्टा दिखाकर गल्ले से नकदी और वहां दवाई लेने आए एक व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन, पर्स व बैग छीनकर फरार हो गए।

पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने जब मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो मधुबन के पास से पुलिस को बैग व मोबाइल बरामद हो गया। इस मामले में थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें