लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमार, गीता राम वासी शिव कॉलोनी करनाल ने बताया कि दीपेश आनंद वासी सेक्टर-13 ने अपनी कार लापरवाही से चलाते हुए सरस्वती पुल पिपली के नजदीक उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध कार चालक पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में पुलिस को दी अपनी शिकायत में जब्बर वासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद ने बताया कि उसका बहनोई राकेश वासी चनारथल अपने साथी हरमन के साथ कार में सवार होकर किसी काम से जा रहा था कि गांव बहलोलपुर के पास एक टाटा सूमो चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। इस कारण राकेश और हरमन गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में राकेश ने आदेश अस्पताल मोहरी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में थाना थाना बाबैन में मामला दर्ज कर लिया है।
तीसरी घटना में पुलिस को दी अपनी शिकायत में लखविंद्र सिंह वासी चुडियाला थाना साहा जिला अंबाला ने बताया कि कार चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए जीटी रोड शाहाबाद पर गांव मोहरी के करीब सिमरजीत सिंह वासी चुडियाला की बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण सिमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर लिया है।