करनाल के सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजी लाल राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को अचानक छात्र संघ चुनाव की अफवाह फैल गई। जिसके बाद छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। कुछ बाहरी युवकों ने कॉलेज के गेट पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना डायल 112 दी।
करनाल राजकीय कॉलेज में पेड़ पौधों में छिपाकर छात्रों ने धारदार हथियार रखे हुए थे। ऐसे में कॉलेज के अंदर फोन खराब होने का खतरा था । कॉलेज में जॉब फोन खराब होने की सूचना पहले तो खलबली मच गई छात्रों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने गंडासी तलवार चाकू और लाठी-डंडे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया था। वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की अफवाह फैली
करनाल के सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजी लाल राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को अचानक छात्र संघ चुनाव की अफवाह फैल गई। जिसके बाद छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। कुछ बाहरी युवकों ने कॉलेज के गेट पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना डायल 112 दी, जिसके बाद सिविल थाना पुलिस कॉलेज पहुंची। जिस दौरान कॉलेज में तलाशी लेने पर पार्किंग स्थल पर लाठी-डंडे और तलवार बरामद की गई।
पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि अभी तक फायरिंग करने वाले युवकों का पता नहींं लग पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना सिविल लाइन एसएचओ ललित कुमा ने बताया कि कॉलेज के अंदर से छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़े की सूचनाा मिली। मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में छुपा कर रखे डाली डंडे बरामद किए है। कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।