फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर किशोरी को तीसरी मंजिल से फेंका

Wed, 14 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन गेट निवासी एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को घर पर बुलाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। किशोरी को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के बाद छत से फेंकने की शहर में यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अर्जुन गेट वासी विक्रांत ने सोमवार को किशोरी को मोबाइल पर झूठ बोलकर अपने घर पर बुलाया था। शक होने पर परिवार वाले भी किशोरी का पीछा करते हुए जब तक विक्रांत के घर पहुंचते तब तक वह किशोरी से दुष्कर्म कर चुका था। किशोरी के परिजनों को देखकर घबराए आरोपी ने किशोरी को तीन मंजिला छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में किशोरी को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि दुष्कर्मी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 पहली घटना: टॉफी के बहाने बुलाकर किया था दुष्कर्म
अर्जुन गेट की घटना से पहले शहर में एक और वारदात हो चुकी है। तब एक युवक ने बच्ची को टॉफी के बहाने घर बुलाया। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने बच्ची को छत से फेंक दिया था। इस मामले में सिटी थाना पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें