फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: न्यायालय से लौट रहे संजय हत्याकांड के आरोपी पर बरसाई गोलियां, दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात

Fri, 06 Oct 2023 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले मुगल कैनाल रोड पर स्कूटी व बाइक सवार युवकों ने वारदात की। राजेश साथियो के संग कार से घर लौट रहे थे। पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में न्यायालय से घर लौट रहे संजय हत्याकांड के आरोपी राजेश पर शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वारदात दोपहर में करीब ढाई बजे मुगल कैनाल रोड पर हुई, जब बाइक और स्कूटी पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने राजेश की कार को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान एक गोली राजेश के पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। लोगों की मदद से राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं फायरिंग के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। भीड़भाड़ वाली सड़क पर दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्रवासियों में भी दहशत फैल गई।

विदित हो कि दिसंबर-2015 में नरसी गांव निवासी संजय रोड़ की रंजिशन हत्या कर दी गई थी। इस मामले में करीब 15 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इन आरोपियों में कोट मोहल्ला निवासी राजेश का भी नाम आया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य हत्यारोपियों के साथ राजेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


जमानत पर रिहा होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में राजेश अपने तीन साथियों के साथ तारीख पर गया था। अदालती कार्रवाई में शामिल होने के बाद वह साथियो के संग कार में घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह मुगल कैनाल मार्केट के पास पहुंचा तो एक्टिवा और बाइक पर सवार करीब पांच लोग अचानक आ धमके। उन्होंने कार के साइड में बाइक व स्कूटी लगाकर फायरिंग शुरू कर दी।

उन्होंने करीब छह राउंड फायर किए। इसमें एक गोली राजेश के पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। आनन-फानन में लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन


परिजनों ने मांगी पुलिस सुरक्षा
दिनदहाड़े सरे बाजार राजेश पर फायरिंग की घटना के बाद परिजनों में खौफ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें