फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: एक से ज्यादा वोट डालने का आरोपी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 05:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपी को बेल पर छोड़ दिया गया है। दौबारा पेश होने के आदेश पर पेश होना होगा।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी को प्रतिरूपण कर एक से ज्यादा वोट डालने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 31 मई  को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिमन्यु सिंह गाल्याण उर्फ मन्यू ने लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन 25 मई को करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रतिरूपण कर एक से ज्यादा वोट डालने का खुलासा किया है।

विज्ञापन


इस शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लिया और सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कुमार को मामला दर्ज कर जांच करने व आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। सिविल लाइन थाना में 31 मई को मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच करते हुए 8 जुलाई को आरोपी अभिमन्यु सिंह गाल्याण उर्फ मन्यू को गिरफ्तार कर लिया गया, इसके बाद उसके लिखित ब्यान लेकर व दोबारा बुलाने पर पेश होने के आश्वासन पर पुलिस बेल दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें