फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: बाइक सवार युवक पर गैंगस्टर का नाम लेकर चलाईं सात गोलियां, तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

Tue, 30 Apr 2024 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

गैंगस्टर दिलेर कोटिया का नाम लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात की है। कुछ दिन पहले धमकी दी थी। मौके पर तीन खोल और एक गोली बरामद हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल कॉलेज के समीप शाम के समय बाइक सवार युवक पर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को तीन गोलियां लगी हैं। जिसमें दो पेट व एक कंधे से नीचे लगी है। बदमाशों ने करीब सात गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया और बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस दौरान आस पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक घायल युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन




दूसरी ओर सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से तीन खोल और एक गोली मिली है। सीआईए टीमें व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। डीएसपी सिटी वीर सिंह ने घायल युवक की अस्पताल में जाकर स्थिति देखी और मौके का मुआयना किया। पुलिस की टीमें आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


घर की ओर जा रहा था युवक
कालरम गांव निवासी सुमित कूरियर का काम करता है। वह काम खत्म कर तरबूज लेकर बुलेट पर घर जा रहा था। पंडित चिरंजी लाल कॉलेज के समीप पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ करीब सात गोलियां बरसाईं। इनमें से तीन गोलियां सुमित को लगीं। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले बदमाश दिलेर कोटिया द्वारा सुमित को धमकी दी गई थी। जिन बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं वह भी दिलेर कोटिया के गुर्गे बताए जा रहे हैं। गोलियां चलाते हुए भी उन्होंने दिलेर कोटिया का नाम लिया है। फिलहाल इस बारे में पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है। गैंगस्टर दिलेर कोटिया बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है। बताया जाता है कि इस समय वह अमेरिका में है और वहीं से अपना नेटवर्क चलाता है।

घरों, दुकानों से बाहर निकल आए लोग
गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के घरों व दुकानों और कार्यालयों में बैठे लोग बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। जिसे गोलियां लगी हैं। ये देखकर महिलाएं सहम गईं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सीएम व पूर्व सीएम का चुनाव प्रचार चल रहा है, दूसरी तरफ बदमाश गोलियां चला रहे हैं।
विज्ञापन

 
सेक्टर-14 में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई। एक युवक को तीन गोलियां लगी हैं। मौके से भी तीन खोल व एक गोली मिली है। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द पकड़ लिया जाएगा। -विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें