फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को भगाया, वर्दी खींचने का आरोप, दो पर केस दर्ज

Sun, 04 Aug 2024 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस झगड़े की सूचना पर पहुंची थी। आरोपियों पर वर्दी खींचने का आरोप भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के बड़ा गांव में डायल 112 की टीम झगड़े के मामले में मौके पर पहुंची और आरोपी को गाड़ी में बैठा लिया। तभी आरोपी का दोस्त आया और उसे पुलिस की पकड़ से छुड़वाकर भगा दिया। वहीं एसआई की वर्दी भी खींचने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कुंजपुरा थाने में दी शिकायत में बड़ा गांव निवासी रीना ने बताया कि उसका देवर रिंकू उसके साथ मारपीट कर रहा था। देवर ने उसके सिर व हाथ पर चोट मारी। इसके बाद उसने डायल 112 को कॉल किया तो ईआरपी 420 मौके पर पहुंची और देवर रिंकू को गाड़ी में बैठा लिया।

इसी दौरान मोहन लाल आया और उसने गाड़ी से रिंकू को छुड़वाकर भगा दिया। उसने एसआई की वर्दी भी खींची। कुंजपुरा थाना जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें