फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर दलाल को पहले भी मिल चुकी है धमकियां

Tue, 01 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जेल ट्रेनिंग स्कूल के अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को इससे पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। दलाल का कहना है कि वे दिनभर बदमाशों के बीच रहते हैं और बदमाश अपनी मोनोपॉली चलाने के लिए इस तरह की धमकियां देते रहते हैं। अधीक्षक सुरेंद्र दलाल ने बताया कि जेल में एक सिपाही के साथ बंटी गैंग के लोगों से बहस हो गई थी।
विज्ञापन


बंटी गैंग के लोगों को समझा दिया था। हो सकता है इस मामले की रंजिश रखते हुए उन्होंने जान से मारने का प्लान बनाया होगा। बदा दें कि पंचकूला पुलिस ने बंटी गैंग के दो आरोपियों को पकड़ा है। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि करनाल जेल के जेलर सुरेंद्र दलाल की हत्या की साजिश रची थी।

 इसके बाद जेल स्टाफ हरकत में आ गया है। सुरेंद्र दलाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने सभी जेल अधीक्षकों को सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल सुरक्षा नहीं मिली है। जेल में पूरी सुरक्षा है और धमकियों से डरकर बदमाशों की मोनोपॉली नहीं चलने देंगे। जेल ट्रेनिंग स्कूल के अधीक्षक दलाल ने बताया कि जेल के अंदर वह नामी बदमाशों के बीच रहते हैं। बदमाश लोग जेल के अंदर भी गुंडागर्दी का माहौल बनाना चाहते हैं, लेकिन यह अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाते। पुलिस स्टाफ व एसपी को धमकी देकर वह डराने की कोशिश करते हैं। जेल के अंदर इस तरह की धमकियां मिलनी आम बात बन गई है। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें