फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं कांग्रेसी हूं और मेरे संबंध राहुल गांधी से हैं : अजय शर्मा

Sat, 30 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल ठगी के आरोपी अजय पंडित ने अदालत में पेशी के दौरान मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैं 101 प्रतिशत कांग्रेसी हूं और भाजपा वाले राजनीतिक साजिश के चलते मुझे फंसवा रहे हैं। पूछे जाने पर उसने दावा किया कि उसके राहुल गांधी समेत और अन्य नेताओं से अच्छे संबंध हैं। अजय शर्मा की पेशी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर, आरोपी अजय पंडित को पकड़कर पीठ थपथपाने वाली करनाल पुलिस नौ दिन के रिमांड के दौरान अजय शर्मा से कुछ खास नहीं उगलवा पाई। नौ दिन में केवल 50 हजार रुपये की बरामदगी की है और उसके एक साथी डॉ. मेहर ऋषि बिशनोई को ही गिरफ्तार कर सकी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है कि करनाल पुलिस ने दिल्ली निवासी हाई प्रोफाइल ठगी के आरोपी अजय शर्मा को दुनार फूड के संचालक सुरेंद्र से साढ़े चार करोड़ रुपये ठगने के मामले में गिरफ्तार किया था। अजय शर्मा ने सुरेंद्र को 160 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा दिया था। इस मामले में दो करोड़ रुपये की रिकवरी करने के बाद पुलिस ने अजय व उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ सेक्टर 9 निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी पिछले नौ दिन से रिमांड पर था। रिमांड के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस अजय शर्मा से कोई खास राज नहीं उगलवा पाई और न ही उसके साथियों को गिरफ्तार कर पाई। सिरसा, हिसार और दिल्ली में छापेमारी के बाद न तो ठगी की बड़ी राशि बरामद कर सकी और न ही गिरोह के सदस्य रितेश तिवारी, विनोद, पंकज व अन्य को गिरफ्तार कर सकी। पुलिस ने सिरसा स्थित आरोपी के घर से मात्र 50 हजार रुपये बरामद किए गए है। पूरे नौ दिन तक अजय शर्मा पुलिस को गुमराह करता रहा और अपने ठिकाने कभी उत्तराखंड तो कभी अन्य स्थानों पर बताए। शुक्रवार को अजय शर्मा को सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीजेएम डॉ. अमित गर्ग की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

11 शिकायतें, 20 करोड़ की ठगीपुलिस के पास अभी तक 11 शिकायतें आई हैं और इनसे करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस अभी तक एक भी शिकायतकर्ता के पूरे रुपये नहीं दिलवा सकी है। इस बारे में एसपी पंकज नैन का कहना है कि अब पुलिस जिस भी जिले व राज्य की शिकायत हैं, वहीं पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस ने काफी गंभीरता से इस केस को डील किया है और कई अहम सुराग उसके साथियों को लगे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।                                                                                 अजय शर्मा के शाही ठाठ : रखता था मंत्री से ज्यादा पीए हाई प्रोफाइल ठगी के आरोपी अजय पंडित के ठाठ राजशाही रहे हैं। उसके कारोबार और रौब का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके पास मंत्री से भी ज्यादा चार पीए थे, जो हर वक्त पंडित के साथ रहते थे। इसके अलावा, अजय शर्मा के पास करोड़ों रुपये की गाड़ियां हैं, जो उसने ठगी के पैसे से खरीदी हैं। इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट में भी गाड़ियां देता था। आरोपी ने करोड़ों की ठगी करके अपने रिश्तेदारों के मकान भी बनवाए हैं। पिछले नौ दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस के सामने यह बातें सामने आई हैं। करीब 20 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी अजय पंडित नई गाडिय़ों का शौक रखता था। अपने ठाठ बाठ के अलावा उसने अपने रिश्तेदारों सहित दोस्तों की भी मौज करके रखी। आरोपी अजय पंडित ने पुलिस रिमांड के दौरान कबूला है कि उसने ठगी के रुपये से सिरसा में दो घर व दिल्ली में एक फार्म हाउस किराये पर लिया हुआ था। अपनी बहन का मकान भी बनवाया। इसके अलावा, उसने हिसार-सिरसा रोड पर वेदवाला गांव में 25 एकड़ जमीन खरीदी। पंडित के पास महंगी से महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बनती है। अजय पंडित के पास एक सफेद लैड क्रूजर, काले रंग की लैड रोवर, एक सिल्वर रंग की ई-क्लास मर्सडीज, एक औडी गाड़ी, एक सफेद फोरच्यूनर समेत दर्जनभर गाड़ियां हैं। वहीं, छह जिप्सी सफेद रंग की हैं, जो दिल्ली से खरीदी गई हैं। पुलिस पूछताछ में अजय ने माना है कि वह ठगी के पैसे से ही गाड़ियां खरीदता था और अपने दोस्तों को भी बड़े गिफ्ट देता था। वहीं, अजय शर्मा के पास चार पीए थे इनमें रविंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मदान, सुरेंद्र, हरबंस व अर्जुन के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, उसके साथ उसका ससुर व साला भी साथ रहते थे। 
इनके नाम करवाई गाडिय़ां आरोपी अजय पंडित ने अपने साथी सुरेंद्र शर्मा के नाम बीएमडब्ल्यू नीले रंग की गाड़ी, पीए वीरेंद्र मदान के नाम मर्सडीज सफेद रंग की गाड़ी, पीए रविंद्र मिश्रा के नाम औडी काला रंग गुड़गांव से खरीदी थी। यह गाड़ी वर्ष 2012 में ली थी, जो आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। अजय पंडित ने अपने साले नितिन के नाम औडी गाड़ी करवा रखी है। आरोपी पंडित ने एक गाड़ी हुडई ऐसेंट अपने पिता को दे रखी है। 
विज्ञापन

गिफ्ट में भी दी गाडिय़ां आरोपी अजय पंडित ने कबूला है कि उसने गिफ्ट में भी गाड़ियां दी हुई हैं। एक ब्लैक रंग की आई-20 उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दे रखी है। एक गाड़ी आई-20 भतीजे अभिमन्यु को गिफ्ट में दे रखी है। 
आरोपी की गैंग में शामिल लोगों की सूची अजय पंडित ने कबूला है कि उसकी गैंग में करीब 12 लोग शामिल थे। इनमें रितेश तिवारी, पीए हरबंस, पीए रविंद्र मिश्रा, पीए वीरेंद्र मदान, पीए अर्जुन, अशोक (ससुर), नितिन (साला), सोनू सोलंकी (दोस्त), जयप्रकाश शर्मा उर्फ जेपी, अशोक पंडित, जगदीश फुटेला, मल्होत्रा, सुरेंद्र शर्मा, ड्राइवर विक्रमपुरी सभी लोगों को बहकाने व ठगी करने में लगे थे। डॉ. बिश्रोई वासी हिसार व अपने भाई संजय उर्फ रोमी के साथ मिलकर ऐसी मोटी पार्टी को देखकर उनको विश्वास में लेकर पैसे एेंठने का काम करते थे। इसी प्रकार वीरेंद्र वासी करनाल से भी डेढ़ करोड़ रुपये धोखाधड़ी करके एेंठे थे। 
जाल बुनकर की गई ठगी आरोपी ने रिमांड के दौरान बताया कि लोगों को सलाह मशविरा करके षड्यंत्र के तहत हाई प्रोफाइल तरीके से अपना ऊंचा लेवल व रसूख दिखाकर हमारा पूरा गैंग काम करता था। आरोपियों ने दुनार राइस मिल मालिक सुरेंद्र से साढ़े चार करोड़ रुपये, वीरेंद्र वासी करनाल डेढ़ करोड़ रुपये, राजेंद्र यादव वासी पुना महाराष्ट्र से 50 लाख ठगे हैं। इनकी एफआईआर करनाल में दर्ज है। पानीपत से एक व्यक्ति को नौकरी लगवाने के लिए 20 लाख रुपये ठगे। इसका पानीपत में केस दर्ज है। इनके अलावा आरोपी अजय पंडित ने ईश्वर प्रधान फतेपुर बेरी महरौली दिल्ली से नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये, पवन कुमार वासी लुधियाना से डेढ़ करोड़ रुपये, अपरेश गर्ग दिल्ली से दो करोड़, गौत्तम वासी बोरीवाली मुम्बई से दो करोड़ 15 लाख रुपये, मनजीत लोहचब से 50 लाख रुपये राज्यसभा का सदस्य बनाने के लिए, मनीष मिश्रा से 50 लाख रुपये एलपीजी सिक्योरिटी का ठेका दिलवाने के लिए, अमित गोयल दिल्ली से 31 लाख रुपये कांग्रेस पार्टी में अच्छा पद दिलवाने के लिए ठगे गए थे। 
अजय पंडित लोगों को मूर्ख बनाकर रुपये ठगते थे। इनका करीब 12 लोगों का गैंग है, जिनको गिरफ्तार किया जाएगा। ठगी के रुपये से आरोपी ने कई गाड़ियां, मकान खरीदे हुए हैं। 25 एकड़ जमीन भी खरीदी है। सभी मामलों की जांच की जा रही है। - पंकज नैन, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें