फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नशा तस्कर रिश्तेदारों के नाम करा रहे संपत्तियां, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 24 Apr 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। 45.56 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने सीज कराई है। 40 नशा तस्करों को नजर बंद कराया है। इन्हें जमानत नहीं मिलेगी। 22 को नजर बंद करने की तैयारी है। बार-बार जमानत लेकर तस्करी करते थे। 
विज्ञापन
हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्कर अब संपत्ति को अपने रिश्तेदारों के नाम करा रहे हैं। यह खुलासा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से 82 नशा तस्करों की सूची बनाई है। जिन्होंने अपने 89 रिश्तेदार भाई, बहन, जीजा आदि के नाम अवैध रूप से कमाई गई करीब 45.56 करोड़ रुपये की संपत्ति कराई हुई थी। जिसे सीज करा दिया है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष 15 नशा तस्करों की 44 नजदीकी रिश्तेदारों के नाम गैर-कानूनी तरीके से कमाई गई लगभग 13 करोड़ की संपत्ति सीज कराई गई थी। इतना ही नहीं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से पीआईटी एनडीपीएस के तहत 40 नशा तस्करों को नजर बंद कराया गया है।

ताकि वह जेल से बाहर आकर दोबारा नशा तस्करी न कर सकें क्योंकि ये वे तस्कर हैं, जो बार-बार जेल से जमानत लेकर नशा तस्करी करते थे। इस वर्ष भी 22 तस्करों को नजर बंद करने के लिए सरकार को सूची भेज दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में 3823 मामले दर्ज कर 5460 तस्कर पकड़े
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि बीते साल पूरे प्रदेश में 2023 में 3823 मुकदमा दर्ज किए गए। जिसमें 5460 नशा तस्करों को पकड़ा गया। इन सभी नशा तस्करों से 34.108 किलो हेरोइन, 7.543 किलो स्मैक, 591.646 किलो चरस, 41.618 किलो सुल्फा, 4617.108 किलो गांजा, 313.501 किलो अफीम, 33620 किलो भुक्की, 150 ग्राम कोकीन, 4.945 किलो हशीश, 235.051 किलो ग्राम मोर्फिन व अन्य नशीले मादक पदार्थों की रिकवरी की है। इसी प्रकार एक जनवरी से 31 मार्च तक 858 मामले दर्ज कर 1051 नशा तस्करों को काबू किया गया।

इन तस्करों से 6.402 किलो हेरोइन, 29.060 किलो चरस, 2351.252 किलो गांजा, 95. 586 किलो अफीम, 294.760 किलो अफीम के पौधे, 2035.177 किलो भुक्की बरामद की गई। उपरोक्त 2024 में से अकेले हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा 97 मुकदमा में 118 नशा तस्करों को काबू किया है। जिनमें 991.962 किलो हेरोइन, 3.050 किलो चरस, 72. 829 किलो गांजा, 133.780 किलो अफीम के पौधे, 66.500 किलो ग्राम भुक्की, 217930 नशीली गोलियां, 119552 नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद की हैं।

सरकारी संपत्ति पर भी किया था कब्जा
नशा तस्करों ने अलग-अलग क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भी कब्जा किया था। जिसे पुलिस से छुड़वा लिया है। इनमें फरीदाबाद के 18, सिरसा के 12, हिसार के छह, फतेहाबाद के छह, हांसी के 11, अंबाला के चार, यमुनानगर के छह, कुरुक्षेत्र के चार, रोहतक, करनाल, कैथल के तीन-तीन व महेंद्रगढ़ के छह नशा तस्कर शामिल हैं। जिन्होंने 88 सरकारी जगहों पर कब्जा किया था।

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में नशे को खत्म करने के लिए यह कार्रवाई और कठोर की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वह नशा तस्करों को पकड़वाने के लिए सहयोग करें और टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। -पंखुरी कुमार, एसपी हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें