फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: करनाल में मिला हैंड ग्रेनेड, धमाके की आवाज से गूंज उठा पूरा इलाका, दो युवक गिरफ्तार, Video

Fri, 13 Jun 2025 07:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में दो युवकों के पास ग्रेनेड मिला है। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रेनेड को खेतों में डिस्पोज ऑफ किया गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन
करनाल में हैंड ग्रेनेड मिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में इंद्री रोड पर रजबाहे के पास खेतों से शुक्रवार शाम को पुलिस की एसटीएफ टीम ने दो युवकों को ग्रेनेड के साथ पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने खेतों में ही ग्रेनेड को डिस्पोज ऑफ करा दिया है। डिस्पोज ऑफ के दौरान जोरदार धमाका भी हुआ। धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा इसके बाद पुलिस ने मैटल डिटेक्टर से आसपास के एरिया की जांच की। मौके पर बम स्कवायड टीम को भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस की सीआईए, थाना सदर और शहर की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। दोनों आरोपी करनाल जिले के बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपियों से कई अहम तथ्यों की जानकारी ली जा रही है कि वे ग्रेनेड कहां से, कैसे और किसलिए लेकर आए। उनके पास ओर भी हथियार हो सकते हैं। जानकारी से जांच प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें