फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: असंध में निजी अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने चलाई गोलियां

Fri, 08 Jul 2022 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, असंध

सार

फायरिंग कर बदमाश अपनी बाइक पर फरार हो गए। एक मरीज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
असंध में निजी अस्पताल में फायरिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा असंध में शुक्रवार को दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मरीज सहम गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने असंध के मीनाक्षी अस्पताल में पहले गेट पर फायरिंग की, उसके बाद अस्पताल के अंदर घुस कर करीब 15 राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


इससे अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और मरीजों में हड़कंप मच गया। फायरिंग कर बदमाश अपनी बाइक पर फरार हो गए। एक मरीज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें