फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन की पटरी पर मिला गर्दन कटा शव, सनसनी

Fri, 06 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
ड्रेन की पटरी पर मिला गर्दन कटा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में ड्रेन की पटरी पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से वार कर गर्दन काटी गई है। इसके अलावा भी मृतक युवक के शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार से वार किया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुुरुवार दोपहर शहर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे ड्रेन की पटरी पर लोगों ने शव पड़ा देखा। आसपास के क्षेत्र में इससे सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में सामने आया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव पर कई जगह इसके वार के निशान मिले हैं। मृतक की गर्दन को भी काटा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक युवक की हत्या बुधवार रात को कहीं और कर  शव को ड्रेन पर फेंक दिया गया। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

तो दिन में फेंका गया शव
राहगिरों का कहना है शहर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे ड्रेन की पटरी पर दोपहर 12 बजे तक कुछ नही था, लेकिन इसके बाद वहां पर शव को एक चादर में लपेट कर डाला गया है। मृतक के हाथ पांव बंधे हुए मिले। मौके पर खून के कोई भी निशान नहीं हैं। पता चला है कि युवक की हत्या को कहीं और अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


शिनाख्त के प्रयास जारी
थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने कहा है कि युवक की धारदार हथियारों से हत्या की गई है। मृतक की जेब से कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जिससे इसकी पहचान हो सके। हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कुछ तथ्य मिले हैं जिससे हत्यारे जल्द पुलिस के कब्जे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें