फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 12 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन पुलिस को रांवर के पास बृहस्पतिवार को आवर्धन नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसका तेजधार हथियार से गला रेता गया है। उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार को रांवर के पास आवर्धन नहर के पुल नीचे कुछ युवकों को एक व्यक्ति शव दिखाई दिया। युवकों ने मामले की सूचना मधुबन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। गले को किसी तेजधार हथियार रेता गया है और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें