फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: आतंकियों से बरामद फर्जी आरसी बनाने का आरोपी गिरफ्तार, जम्मू जेल में रह चुका आरोपी

Sat, 14 May 2022 04:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपी यमुनानगर में भी वांछित है। आरोपी जम्मू जेल में रह चुका है। जमानत पर बाहर आया था। बसताड़ा टोल पर पकड़े गए आतंकियों के संपर्क में कैसे आया, कितनी फर्जी आरसी बनाई, पुलिस अब ये पता लगाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में पकड़े गए आतंकियों से बरामद फर्जी दो आरसी बनाने के आरोपी अंबाला निवासी नितिन शर्मा को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपी कैसे फर्जी आरसी बनाता था, अभी तक कितनी आरसी बना चुका है। इन आतंकियों से आरोपी का संपर्क कैसे हुआ और कितने आतंकियों की उसने फर्जी आरसी बनाई है, यह पता करने का प्रयास किया जाएगा।  

विज्ञापन


पांच मई को जिला पुलिस ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर सुबह करीब चार बजे इनोवा कार में सवार चार आतंकियों को पकड़ा था। इन आतंकियों से तीन कंटेनर विस्फोटक सामग्री, एक पाकिस्तानी पिस्तौल, 31 कारतूस, छह मोबाइल, 1.30 लाख रुपये व दो कारों की आरसी बरामद हुई थी।

जब पुलिस ने इन आरसी की वेरिफिकेशन की तो फर्जी पाई गई। इन आरसी नंबर की कारें यमुनानगर व पानीपत में मौजूद थी, लेकिन आतंकी इन आरसी पर पंजाब में वही स्कॉर्पियों और ब्रेजा कार चला रहे थे। इस मामले में पूछताछ के बाद पुलिस के सामने अंबाला के अमदपुर साहा निवासी नितिन शर्मा का नाम सामने आया। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी के खिलाफ फर्जी आरसी बनाने का यमुनानगर में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन


अंबाला का रहने वाला है नितिन
आरोपी नितिन शर्मा भले ही अंबाला का निवासी है, लेकिन यमुनानगर में भी उसकी गतिविधियां चल रही थी। पिछले साल आरोपी के खिलाफ यमुनानगर के सेक्टर-17 थाने में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी वांछित है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ जम्मू में भी फर्जी आरसी बनाने के मामले में एक मामला दर्ज है। वहां आरोपी जेल में भी रह चुका है। वह एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर आया था, इसी दौरान करनाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

यमुनानगर पुलिस लेगी प्रोडक्शन वारंट पर
आरोपी के पकड़े जाने पर अब यमुनानगर पुलिस भी उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है, ताकि वहां पर दर्ज मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके।

कार की कीमत के हिसाब से लेता था रुपये
बताया जा रहा है कि आरोपी नितिन कार की कीमत के हिसाब से रुपये लेता था। आरोपी चोरी की हुई लोन की बकाया किस्त वाली कार या  जिनकी रजिस्ट्रेशन अवधि खत्म हो चुकी है, उनकी फर्जी आरसी बनाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें