फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटे में पाई 60 किलोग्राम की गड़बड़, मापतोल विभाग ने कांटा किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मकांटा पर वजन में मिली गड़बड़ी, मापतोल विभाग ने किया सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग। (करनाल)
मापतोल विभाग की ओर से शहर के तीन धर्मकांटों पर जांच गई। इस दौरान एक धर्मकांटे पर गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने सील कर दिया। उपभोक्ताओं द्वारा सीएम विंडो पर धर्मकांटों में गड़बड़ी की शिकायत के बाद विभाग द्वारा मंगलवार को कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने एक धर्मकांटे में करीब 60 किलोग्राम की गड़बड़ी पाए जाने के बाद संचालक का चालान कर कांटा सील कर दिया।
विज्ञापन

मापतोल विभाग के निरीक्षक राजकुमार बाली ने जांच में करनाल कैथल रोड स्थित शिव धर्मकांटा में 60 किलोग्राम का अंतर पाया। जिसके बाद संचालक का चालाना करते हुए कांटा सील कर दिया। इसके बाद नई अनाज मंडी स्थित श्रीराधे धर्म कांटे पर जांच की। विभाग की टीम ने हिदायत दी कि कांटे पर एक टन वजन रखना जरूरी है। ताकि उपभोक्ताओं को मापतोल में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनको वजन पूरा मिल सके। विभाग के निरीक्षक राजकुमार बाली ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मापतोल में शिव धर्मकांटे पर 60 किलो वजन कम पाया गया, इसलिए कांटे को सील कर दिया गया है। भविष्य में भी छापेमार कार्रवाई पेट्रोल पंपों और धर्मकांटों पर जारी रहेगी। टीम में उनके साथ मोनू ढिल्लो, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें