फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस को फास्टट्रैक लेन में जाने से रोका, चालक व परिचालक को पीटा, रोडवेज चालकों ने दो घंटे तक जाम रखा जीटी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)।
बसताड़ा टोल प्लाजा पर फास्टट्रैक से बस निकालने को लेकर चंडीगढ़ सीटीयू की बस और टोल गार्डों की बीच झगड़ा हो गया। इसमें बस चालक और परिचालक को चोटें लगी हैं। बाद में रोडवेज कर्मचारियों ने हाईवे पर दोनों तरफ जाम लगा दिया। इससे हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। गुस्साए बस चालक ने बस को हाईवे पर खड़ी कर दी और देखते ही देखते ही हरियाणा रोडवेज की बसों का जमावड़ा लग गया। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। घरौंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे चंडीगढ़ सीटीयू की बस दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी। टोल टैक्स पर फास्टट्रैक लेन से टोल कर्मचारियों ने बस को निकालने से मना कर दिया और दूसरी लेन से बस को ले जाने को कहा। बस चालक राकेश कुमार ने इसका कारण पूछा तो कर्मचारियों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बस परिचालक विजय कुमार ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बस चालक और परिचालक ने बताया कि टोल कर्मचारियों ने रॉड के साथ मारपीट की। इसमें चालक व परिचालक बुरी तरह से घायल हो गए। सीटीयू के चालक राकेश कुमार और परिचालक विजयपाल का आरोप है कि बिना वजह के टोल पर तैनात कई कर्मचारियों ने रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के बाद गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने दोनों तरफ अपनी बसें टोल के दोनों ओर खड़ी कर दी। इससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


तेज गर्मी में दो घंटे तक फंसे रहे यात्री
इस दौरान जब कोई भी अधिकारी रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन और टोल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एसएचओ घरौंडा मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को आश्वस्त करने का प्रयास किया, लेकिन रोडवेज कर्मचारी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। थाना प्रभारी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोलने पर राजी हो गए।

बसों पर लगे हैं फास्टट्रैक के टैग
समय के बचाने के लिए हरियाणा रोडवेज व दूसरे राज्यों की बसों ने फास्ट्रैक कार्ड बनवाए हुए हैं, लेकिन बस चालकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है और बस चालकों व टोल कर्मचारियों के बीच अकसर झगड़े हो रहे हैं। बस चालकों का कहना है कि जब टोल अधिकारी फास्टट्रैक का लाभ नहीं दे सकते, तो कार्ड बनाने का कोई औचित्य नहीं है।

वाहनों को किया डायवर्ट
लंबा जाम लगने के बाद वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद दूसरे रास्तों पर भी जाम की स्थिति बन गई। यहां तक कि कई वाहन भी आपस में भिड़ गए। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान भीषण गर्मी के कारण बसों में सवार महिला, बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे थे और बार-बार जाम के खोलने के लिए अपील कर रहे थे। यात्रियों का कहना है कि गर्मी के कारण बस में बैठे रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लगभग दो घंटे के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बसताड़ा टोल पर सुरक्षाकर्मियों और सीटीयू बस चालक और परिचालक के साथ झगड़ा हुआ है। इसमें बस कंडक्टर विजय पाल और चालक राकेश कुमार को चोट लगी है। विजय पाल ने टोल सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना मधुबन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें