युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित
जानसठ। गांव भलवा में दलित समाज की युवती के बरामद नहीं होने से गांव में तनाव व्याप्त है। दो जून को महापंचायत करने की घोषणा किए जाने को लेकर पुलिस में पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने गांव में युवती को बरामद करने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की है तथा सीओ ने पुलिस टीम भी गठित की है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी बल तैनात है।
गांव भलवा से 23 मई की रात को दलित समाज की युवती को दूसरे संप्रदाय का युवक भगाकर ले गया था। युवती के बरामद नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव में सोमवार को पंचायत कर पुलिस को दो जून तक बरामद न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी है। पुलिस ने गांव में जाकर कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं, सीओ एसकेएस प्रताप द्वारा युवती को बरामद कराने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई हैं। पुलिस टीम युवती को तलाश करने में जुटी है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति व्याप्त है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी बल तैनान किया गया है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा व एसएसआई मनोज कुमार यादव द्वारा टीम बनाकर युवती को तलाश करने में लगे हैं।