फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-6 यूनियन बैंक में सीबीआई की रेड, देर रात तक चलती रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-6 मार्केट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार शाम को सीबीआई की टीम ने रेड मारी। टीम ने देर रात तक बैंक में कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ की और रिकार्ड खंगाला। अभी तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल करप्शन का मामला बताया जा रहा है। इसके साथ ही टीम ने बैंक अधिकारी के बसंत बिहार स्थित आवास पर भी रेड की है और वहां से कुछ दस्तावेज काबू किए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बैंक अधिकारी पर करप्शन करने का आरोप लगाया हुआ है। इसको लेकर सीबीआई की करीब 12 सदस्यीय टीम जांच करने आई है। सीबीआई टीम की सूचना मिलते ही अन्य बैंक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और वह भी पल-पल की सूचना लेने में लगे रहे। मार्केट में भी दुकानदार एकत्रित हो गए। बाद में उन्हें घर जाने के लिए कहा गया। टीम ने आते ही बैंक के गेट बंद कर लिए और शटर भी बंद कर लिए हैं। न तो किसी को बैंक से बाहर जाने दिया गया और न ही बैंक के बाहर आने दिया गया। देर रात तक सीबीआई की टीम में जुटी हुई थी। फिलहाल सीबीआई के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। बुधवार को इस पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें