फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आई महिला, यात्रियों ने अस्पताल ले जाने को उठाया, 20 मिनट तक आटो चालकों के आगे गिड़गिड़ाते रहे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है। वाक्या मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन का है। एक 30 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। घायल महिला को यात्रियों ने तुरंत उठाया और अस्पताल ले जाने को प्लेटफार्म से स्टेशन के बाहर लेकर आ गए। इस दौरान यात्री ई रिक्शा चालकों व ऑटो चालकों से महिला को अस्पताल ले चलने की गुहार लगाते रहे, ले किन कोई भी तैयार नहीं हुआ। 20 मिनट तक कोई भी चालक उस महिला को अस्पताल तक ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही।
बाद में जीआरपी को बुलाया गया और जीआरपी के जवान एक ऑटो लेकर आए और महिला को मेडिकल कालेज पहुंचा, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों का कहना था कि यदि महिला को समय पर अस्पताल लेकर आया जाता तो शायद प्रयास किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी जांच अधिकारी दरिया राम ने बताया कि सेक्टर-16 निवासी 30 वर्षीय महिला पिंकी दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय पिंकी घर से निकल कर रेलवे स्टेशन पर चली गई, इस दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। घायल महिला वहीं पर गिर गई, जैसे ही यात्रियों ने उसे देखा तो उसे उठा लाए। साथ ही स्टेशन के बाहर खड़े आटो चालक व ई-रिक्शा चालकों से अस्पताल जाने को गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी तैयार नहीं हुआ और अपने अपने वाहन लेकर चलते बने। इससे महिला की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें