फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा में चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुरवा/फतेहपुर चौरासी। पुरवा और फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला की बाइक से गिरने से मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उन्नाव के केसरगंज निवासी शमसाद (47) अपनी पत्नी रहीशुन निशा (43) को लेकर बाइक से मौरावां में फ ारुख के घर शादी में शामिल होने जा रहा था। पुरवा-मौरावां मार्ग पर मिहीखेड़ा के पास गायत्री ढाबा के निकट सड़क के गड्ढे में बाइक फंसकर असंतुलित हो गई। रहीशुन उछलकर नीचे सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव खेवरई निवासी अकरम (50) पुत्र अमीर हसन बाइक से रसूलाबाद जा रहे थे। बांगरमाऊ-लखनऊ मुख्य मार्ग पर चौधरीखेड़ा शारदा नहर पुल के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफ ीपुर ले गए। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। ग्रामीणों ने डीसीएम व चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


-फतेहपुर चौरासी में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें