फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित तूफान को लेकर सहमे रहे शहरवासी, सोशल मीडिया पर दिनभर उड़ी धूल, खाली खाली से रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
संभावित तूफान को लेकर सोमवार को दिनभर शहरवासी डरे व सहमे से रहे। कभी मोबाइल चेक करते तो कभी टीवी। हालांकि, देर रात तक करनाल में तेज हवा तक नहीं चली। हवा की औसतन गति दो किलोमीटर प्रति घंटा रही। हालांकि, सोशल मीडिया पर मैसेज और वीडियो में जरूर तूफान आया हुआ था। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में बूंदाबांदी और आंधी आ सकती है।
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से संभावित तूफान के आने को लेकर जिलेभर में दो दिन की स्कूलों की छुट्टी की गई थी और जिलेभर के लोगों को अलर्ट जारी किया गया था। सुबह से लेकर शाम तक लोग चारों दिशाओं में देखते रहे, लेकिन तूफान तो क्या सामान्य हवा भी नहीं चली। दिनभर लोग टीवी के चैनल बदलते रहे और मोबाइल पर वाट्सएप और फेसबुक पर अपडेट लेते रहे। अन्य दिनों की तरह की सरकारी कार्यालय खुले तो लेकिन उनमें भीड़ नहीं दिखी। इसी प्रकार बाजारों में आधे से भी ज्यादा ग्राहक कम पहुंचे। जिन बाजारों की सड़कें पर चलने की जगह नहीं होती, वे बाजार खुले खुले से नजर आए। इसी प्रकार को शाम को जिन ढाबों और होटलों में खाने के लिए ग्राहकों की लाइनें लगती थी, वहां पर कुर्सियां खाली दिखाई दीं।
विज्ञापन


दिनभर प्रशासन भी रहा अलर्ट
दो दिन तूफान आने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिले में किए गए अलर्ट से पूरा दिन लोग तूफान को लेकर सहमें रहे। बच्चे, बूढे़, महिलाएं भी सारा दिन घर में ही रही। सभी की नजर आसमान पर थी। वहीं, पूरा दिन बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। कई जगहों पर तो रामायण पाठ भी किया गया। जहां एक तरफ लोग सहमें हुए थे तो वहीं दोपहर बाद सोशल मीडिया पर मैसेज का तूफान चलना शुरू हो गया। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर तूफान को लेकर हंसी वाले मैैसेज चलने शुरू हो गए। रात तक लोग तूफान का इंतजार करते रहे।

ढाबे, होटल और बस स्टैंड पर भी कम रही भीड़
तूफान के डर से लोग घरों में ही दुबके रहे। जिस कारण ढाबे, होटल सभी खाली पड़े रहे, वहीं बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी रौनक नजर नहीं आई। ऊपर से नीचे सवारियों से भरकर चलने वाली बसें भी खाली रहीं।
विज्ञापन


आंधी के आसार बरकरार : डॉ. देंवेद्र
इस बारे में केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला ने कहा कि वायु दबाव बढ़ने से रात को ठंड रहेगी, साथ ही दिन में धूल भरी आंधी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को करनाल का अधिकतम तापमान घटकर 36 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 62 और दोपहर बाद 41 फीसदी रही। इसी प्रकार, वायु दबाव 18.7 और दोपहर बाद 19 एमएम रही। हवा की गति न के बराबर 2 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें