फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के खेतों में पहुंचे सीएम: बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का लिया जायजा, कहा- हर किसान को मिलेगा मुआवजा

Sat, 20 Apr 2024 03:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का हर किसान को मुआवजा मिलेगा और मंडियों में दाना दाना गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने नुकसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के इंद्री क्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेतों पर जाकर ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा ओलावृष्टि की सूचना तो कल ही मिल गई थी तभी से सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि पटवारी को गांव में भेज कर गिरदावरी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपने नुकसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दो-तीन दिनों के अंदर गिरदावरी पूरी होने के बाद किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा आज का दौर मशीनों के युग है कंबाइन से गेहूं जल्दी कट जाता है और दो माह तक चलने वाला सीजन 15 दिन में ही सिमट जाता है। इसलिए मंडियों पर भी अचानक दबाव बढ़ जाता है लेकिन सरकार ने इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। किसी भी किसान को किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जिसका भी नुकसान हुआ है हर किसान को मुआवजा मिलेगा और मंडियों में दाना दाना गेहूं खरीदा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें