फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा: नकली मिठाई बनाने का भंडाफोड़, नकली दूध तैयार कर बनाए जा रहे थे रसगुल्ले, गुलाब जामुन व मिल्क केक

Sat, 30 Oct 2021 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा/करनाल(हरियाणा )

सार

दिवाली पर मिठाइयों की अधिक मांग रहती है। ऐसे में कुछ लोग पैसों के लालच में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं और नकली मिठाई बनाकर बेचने को पैसे कमाने का जरिया बना लेते हैं। ऐसे में हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता नकली मिठाई बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन
मिठाई की फैक्टरी में सीएम उड़नदस्ते ने मारा छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के गांव बसी अकबरपुर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने एक मिठाई बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारकर नकली मिठाई बनाने का भंडाफोड़ किया है। टीम ने भारी मात्रा में मिल्क पाउडर, रिफाइंड तेल, घी और सैकड़ों क्विंटल मिठाई जब्त की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार अलसुबह टीम ने जहां छापा मारा एसएम डेरी के नाम से यह फैक्टरी चलाई जा रही थी। जहां बड़े स्तर पर मिठाईयां बनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मिठाई बनाने में नकली दूध का प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने अपने सामने नकली दूध तैयार करने की प्रक्रिया को भी देखा। नकली दूध से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मिल्ककेक बनाए गए थे। 

पुलिस ने सैकड़ों क्विंटल मिठाइयों का जखीरा जब्त किया है। इस फैक्टरी से बेहद सस्ते दामों पर मिठाइयों की सप्लाई हरियाणा के कई जिलों में की जाती थी। उड़नदस्ते की टीम के अनुसार फैक्टरी में बनाई गई मिठाईयों में नकली दूध इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


मौके से सैकड़ों क्विंटल रसगुल्ले व गुलाब जामुन मिले हैं जिन्हें प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर रखा गया था। वहीं बड़ी मात्रा में बिना मार्क के डिब्बों में पैक मिठाइयां मिली हैं। फैक्टरी मालिक समे सिंह ने मिठाई को पूरी तरह से सेहत के लिए सुरक्षित बताई और दावा किया है कि यदि सैंपल फेल हुए तो वे खामियाजा भुगतने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : टीकरी बॉर्डर पर तनाव: रात को पुलिस रास्ता खोलने लगी तो जेसीबी के आगे लेटे किसान, बोले- नहीं देंगे रास्ता, भारी पुलिस बल तैनात

त्योहारी सीजन में कार्रवाई से हड़कंप
पिछले कई दिन से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कई जगहों पर छापा मारा है जिससे दूध की डेयरी, मिठाई बनाने वाले दुकानदारों और फैक्टरी संचालकों में हड़कंप मचा है। पिछले दिनों घरौंडा में एक दूध की डेयरी में भी छापा मारा था, जहां पर भारी मात्रा में दूध, खोया, पनीर बरामद किया गया था। उसी तरह गांव बसी अकबरपुर में टीम ने कार्रवाई की है।

गांव बसी अकबरपुर में शुक्रवार को एक डेयरी में छापा मारा गया जिसमें नकली दूध से मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। इसके लिए रिफाइंड ऑयल, नकली दूध व मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मिठाइयों व दूध के सैंपल लिए गए हैं। जिनको जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। - संदीप कादियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, करनाल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें