फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों के खाते से उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही तीन मामले आए हैं, जिनमें ठगों ने 60400 रुपये ठग लिए। दो लोगों से साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी की तो एक से गूगल पे से खाते में रुपये डालने के नाम पर चपत लगाई। पुलिस ने तीनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-1
तरावड़ी निवासी राजेश ने बताया कि उसके पास वीरवार को एक लड़की की कॉल आई। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। उसके क्रेडिट कार्ड की भी जानकारी दी जो सही थी। इसके बाद उस लड़की ने बातों में उलझाकर उससे ओटीपी पूछ लिया। इस दौरान उसके बैंक खाते से 20200 रुपये कट गए। अब उस लड़की का मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन

केस-2
गांव सौकड़ा निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक तरावड़ी में उसका खाता है। जिसका क्रेडिट कार्ड बना है। 27 अप्रैल को उसके पास एक कॉल आई और कहा कि वह आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा रहे हैं। उन्होंने उसे अपनी बातों में लगाकर ओटीपी पूछ लिया और खाते से 20200 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

केस-3
गांव बैरसाल निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को उसके पास एक व्यक्ति ने उसके पिता का नाम लेकर फोन किया कि वह 20 हजार रुपये गुगल पे पर डाल रहा है। उसने सोचा कि यह व्यक्ति उसके पिता का जानकार है, लेकिन आरोपी ने उसके बैंक की जानकारी लेकर उसके ही खाते से 10-10 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें