ब्रास के समीप कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ब्रास निवासी सोमपाल ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का सोमबीर (35) शटरिंग का काम करता है। सात फरवरी को वह रात करीब 8 बजे सतबीर की बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब गांव के समीप ड्रेन के पास पहुंचे तो कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं जीटी रोड पर दो और हादसे हुए इनमें से एक कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार कई बार पलटी लेकिन कार में सवार दोनों युवक ठीक हैं। वहीं एक कैंटर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। कैंटर में फीड भरी थी। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया। संवाद