फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से हरिद्वार के लिए बढ़ी बस सेवा, शिव भक्तों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को करनाल बस स्टैंड पर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अब सुबह से दोपहर तक हर घंटे बाद हरिद्वार के लिए सीधी बस मिलेगी। रोडवेज डिपो ने हरिद्वार के लिए बस सेवा बढ़ा दी है। दो और बसों को इस मार्ग पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक पूरे दिन में चार बसें ही हरिद्वार के लिए जाती थी। अब दो बसें और चलने से बसों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। खास बात यह है कि इनमें से तीन बसें हरिद्वार के बस स्टैंड पर नाइट स्टे भी करेंगी। यानी गंगा स्नान के बाद अगले दिन यात्री उसी बस में करनाल वापस आ सकते हैं। सुबह 6:20 से दोपहर 3:20 बजे तक हरिद्वार के लिए पुराने बस अड्डे से बस मिलेगी। इनमें एक बस देहरादून तक जाएगी। वहां से हरिद्वार के लिए दूसरी बस पकड़नी होगी।
अप एंड डाउन में इस तरह चलेंगी छह बसें
करनाल डिपो की बस का समय
- सुबह 06:20 हरिद्वार तक
- सुबह 07:20 देहरादून तक
- सुबह 08:20 हरिद्वार तक
- सुबह 11:20 हरिद्वार तक
- दोपहर 02:20 हरिद्वार तक
- दोपहर 03:20 हरिद्वार तक
करनाल वापसी के लिए इस समय मिलेगी बस
- सुबह 05:45 हरिद्वार से (नाइट स्टे)
- सुबह 06:40 हरिद्वार से (नाइट स्टे)
- सुबह 07:40 हरिद्वार से (नाइट स्टे)
- सुबह 11:30 हरिद्वार से
- दोपहर 01:00 देहरादून से
- दोपहर 13:30 हरिद्वार से
इंद्री और यमुनानगर के यात्रियों को भी फायदा
करनाल डिपो से चलने वाली इन बसों से इंद्री और यमुनानगर के यात्रियों को भी फायदा होगा। बसें दोनों जगह से होकर जाएंगी। वहीं हरिद्वार से वापसी में भी बस इन दोनों जगह के बस स्टैंड पर रुकेगी। करनाल से यमुनानगर 67 किलोमीटर और इंद्री 25 किलोमीटर दूर है। ऐसे में इंद्री के यात्रियों को हरिद्वार के लिए बस पकड़ने के लिए करनाल आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर रहती है ज्यादा भीड़
हरिद्वार जाने के लिए महाशिवरात्रि पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहती है। करनाल और आसपास के जिलों से कई श्रद्धालु कांवड़ लेने जाते हैं। पैदल कांवड़ लाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु बस से ही हरिद्वार जाते हैं। कांवड़ लेने के लिए यात्रियों का जाना शुरू हो गया है। काफी लोग शिवरात्रि पर गंगा स्नान के लिए भी जाते हैं।
करनाल से हरिद्वार 188 किलोमीटर दूर है। 237 रुपये एक तरफ का किराया है। अब शिव भक्त अपनी सुविधा अनुसार यात्रा आसानी से कर सकेंगे। उनकी सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के लिए बस सर्विस बढ़ाई गई है। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें