फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में डेमोस्ट्रेशन प्लांट लगाने की योजना बना रही ब्रिटिश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। ब्रिटिश सरकार अपनी तकनीक हरियाणा के किसानों तक पहुंचाने पर विचार कर रही है। इसके लिए पंचकूला में डेमोस्ट्रेशन प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है। इजराइली तकनीकों का किस तरह से किसानों को लाभ मिला है और किस तरीके से तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है यह जानने के लिए ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर कोरोलीन रोवेटे घरौंडा के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र पहुंचीं। यहां उनका बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुधीर यादव ने स्वागत किया और पीपीटी के माध्यम से सेंटर की गतिविधियों की जानकारी दी।
सुधीर यादव ने हाईटेक ग्रीन हाउस में लगी बिना मिट्टी की पौध, पॉली हाउस के चेरी टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा व ओपन फील्ड में लगी सब्जियों की गुणवत्ता व उत्पादन की जानकारी दी। साथ ही केंचुरा खाद प्लांट में भी जैविक खाद के विषय में बताया। कोरोलीन रोवेटे ने अधिकारियों को बताया कि ब्रिटिश सरकार अपनी तकनीक को किसानों तक पहुंचाने के लिए पंचकूला में एक डेमोस्ट्रेशन प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। जिसमें ग्रेडिंग, पैकेजिंग व अन्य प्रकार की कई लाभकारी तकनीक शामिल हैं। जिनके आने से किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुधीर यादव ने बताया कि केंद्र ने देश-विदेश में नाम कमाया है और उसी का प्रभाव है कि विदेशों से लोग यहां आ रहे हैं और दूसरे देश भी या तो अपनी टेेक्नोलॉजी हमारे साथ साझा करना चाहते हैं या फिर इसी तरह का प्लांट अपने देश में लगाने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें