फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी व तहसीलदार रिश्वत कांड में पीड़ित व्यक्ति कर सकता है विजिलेंस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डीटीपी व तहसीलदार रिश्वत कांड मामले में कोई भी पीड़ित व्यक्ति हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो को शिकायत कर सकता है। आरोपी डीटीपी व तहसीलदार ने जिन लोगों से रिश्वत के रुपये मांगे है या उन्होंने रिश्वत के रुपये इन दोनों आरोपियों को दिए हैं। हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा उस व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल के कार्यालय मकान नंबर 2206 सेक्टर सात करनाल में व मोबाइल नंबर 9050029992 पर जानकारी दे सकता है। बता दें हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा डीटीपी विक्रम को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद साथ ही आरोपी के घर से 78 लाख रुपये बरामद भी किए गए थे। वहीं आरोपी से एक डायरी भी बरामद की गई थी, जिसमें हर उस व्यक्ति का नाम लिखा था जिसे डीटीपी ने रिश्वत के रुपये में हिस्सा दिया और जिनसे रिश्वत ली। इसके बाद पुलिस ने तहसीलदार राजबख्श को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि डीटीपी और तहसीलदार दोनों एक दूसरे के नाम की रिश्वत लेते थे। डीटीपी एनओसी जारी करने की तो वहीं तहसीलदार अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री करने की रिश्वत लेेते थे। विजिलेंस की जांच में इन दोनों आरोपियों की करीब 10-10 करोड़ रुपये की संपत्ति अभी तक सामने आई है।
अभी तक नहीं किया अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा
रिश्वत कांड मामले में अभी तक विजिलेंस की टीम ने आरोपी डीटीपी, उसका ड्राइवर व तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विजिलेंस की पूछताछ में जेई, क्लर्क, डीड राइटराें सहित अन्य कर्मचारियों के नाम सामने आए हुए हैं लेकिन लंबा समय बीतने के बाद अभी तक विजिलेंस ने अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है और न ही अभी तक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें