फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का भ्रष्टाचार भाजपा ने किया खत्म : मनोहर लाल

Sat, 21 Sep 2024 08:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में नौकरियो के इंटरव्यू में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार था, जिसको भाजपा ने समाप्त करके युवाओं को बिना खर्ची व बिना पर्ची के नौकरियां दी है। 2014 में नारा दिया था कि हरियाणा एक, हरियाणवी एक ताकि हरियाणा को आगे बढ़ाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को अग्रसेन भवन में भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण के समर्थन में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां पर भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण, लाला सोहन लाल, निर्मला बैरागी नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, सभी पार्षदों ने मनोहर लाल को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि पूरे प्रदेश को एक परिवार को मान कर काम किया है और आगे भी इसी प्रकार से काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 52 लाख बीपीएल राशन कार्ड बनवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में नौकरियां बिकती थी, लोग जमीन बेचकर युवाओं को नौकरी दिलवाते थे।
विज्ञापन

अब युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है। ट्रांसफर के लिए कर्मचारी धक्के खाते थे, लेकिन उस व्यवस्था को बदला, बुजुर्गो को धर बैठे पेंशन मिलना, गैस सिलिंडर के लिए अब धक्के खाने नही पड़ रहे हैं। उन्होंने करनाल जिले के मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल किए जाने का विस्तार जिक्र किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें