फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी/करनाल। तरावड़ी की पहलवान कॉलोनी में देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक आलम मल्ही पर गोली चला दी। युवक को दो जगह गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से यहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर तरावड़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी अभिलक्ष भी पुलिस बल के साथ प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और वहां प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।
पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आलम मल्ही पर गोली चलने की वारदात के बाद उसके माता-पिता मौके पर पहुंच गए, क्योंकि वारदात से कुछ दूरी पर ही उसका घर है। पिता का कहना है कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है पता नहीं क्यों किसी ने उसके बेटे पर गोली चला दी। मां ने कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। इधर, कॉलोनी में जिस जगह पर गोली चली वहां पर काफी लोगों का आना-जाना है, गनीमत रही कि गोली किसी अन्य व्यक्ति को नहीं लगी। इस वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत है।
विज्ञापन

मुझ पर चलाने आए थे गोली
प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने वहां गया था। आलम मल्ही उसका दोस्त है, वे सभी साथी खाना खाकर जैसे ही बाहर निकले बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने मुझ पर गोली चला दी। इस दौरान आलम मल्ही आगे आ गया और उसकी पहली गोली इसके हाथ पर लगी और दूसरी गोली उसके पेट पर लगी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। अभिषेक का कहना है कि उसको कई बार धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन

तरावड़ी क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में भी कुछ लोगों से बातचीत की गई है जिसमें सामने आया है कि एक युवक को गोली लगी है, उसकी हालत अभी ठीक है। इलाज चल रहा है। बाइक सवार दो युवकों द्वारा गोली चलाने की अभी तक जानकारी है। मामले की जांच की जा रही।
अभिलक्ष कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें