फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से छीने मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवार बदमाश दो युवकों से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुरानी मंडी रोड स्थित राजकीय कन्या स्कूल की तरफ जाने वाले मोड़ पर तीन बाइक सवार युवक एक युवक का मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। बाइक सवार युवक कैथल की तरफ निकल गए। निसिंग निवासी पीड़ित राजेश ने बताया कि उसने साढ़े 11 हजार रुपये में मोबाइल फोन खरीदा था। वह अपने दोस्त से बात कर रहा था तभी घटना हुई। इसी प्रकार निसिंग निवासी संदीप ने बताया कि बरास की तरफ जाने वाली सड़क पर ड्रेन पुल के पास बाइक पर आए दो युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। उसने भी पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें