फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। गांव गढ़ीभरल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को गढ़ीभरल के डेरा कश्यप निवासी ममता देवी पैदल अपने गांव की ओर जा रही थी। शाम छह बजे पेट्रोल पंप के सामने अचानक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ममता सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बाइक चालक फरार हो गया। विवेचना अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें