फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-46
विज्ञापन

सेवानिवृत फौजी साथी के साथ भ्रूण लिंग की जांच कराने वाले दो आरोपी दबोचे
स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की टीम ने कलानौर चौकी पुलिस के साथ नाकाबंदी कर कलानौर बार्डर पर किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की टीम ने कलानौर चौकी पुलिस के साथ नाकाबंदी कर कलानौर बार्डर पर भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए पहुंचे दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान जिला अंबाला के थाना नारायणगढ़ के गांव फतेहपुर निवासी रवि कुमार और धनकोटा निवासी रमेश कुमार के तौर पर हुई। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में महिला को अपने साथ ले जाने वाले और अल्ट्रासाउंड करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र के डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके सहाय ने बताया कि कुरुक्षेत्र के सीएमओ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भ्रूण लिंग की जांच में संलिप्त है। इस मामले का पता लगने पर टीम का गठन करते हुए महिला डिकोय को तैयार किया गया। टीम ने दलाल के माध्यम से भ्रूण लिंग जांच करने वालों से 30 हजार रुपये में सौदा तय किया। आरोपियों ने डिकोय को शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे यमुनानगर के छप्पर में बुलाया। टीम ने डिकोय को 30 हजार रुपये देकर छप्पर भेज दिया। जहां पर फतेहपुर का रवि कुमार और धनकोटा का रमेश कुमार डिकोय को गाड़ी में लेकर यमुनानगर की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

डिकोय को लेकर रवि और रमेश कुमार की गाड़ी जैसे ही मिल्क माजरा में टोल प्लाजा पर पहुंची तो वह कोई आईडी दिखाकर टोल प्लाजा की फ्री लेन से निकल गए। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम टोल प्लाजा पर ही फंस गई। आरोपी डिकोय को बाईपास से होते हुए नकुड़ की तरफ लेकर गए। टोल से निकली टीम ने सरसावा तक आरोपियों की गाड़ी की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। जिस पर टीम वापसी में कलानौर चौकी पर पहुंची। चौकी इंचार्ज एएसआई सतीश कुमार को सारी बात से अवगत कराया। इसके पश्चात यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। सिविल सर्जन ने डॉ. पुनीत और डॉ. महक को चौकी भेजा। टीम ने कलानौर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वापस लौट रहे रवि व रमेश को 17 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया।
बाक्स
सेवानिवृत फौजी है रवि कुमार
डॉ. आरके सहाय ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में रवि और रमेश ने बताया कि वह महिला को नकुड़ ले गए थे। वहां से डिकोय को एक बाइक सवार गांव के एक घर में लेकर गया। वहां अल्ट्रासाउंड करने पर महिला के गर्भ में लड़का बताया गया। रवि ने उन्हें बताया है कि वह भारतीय फौज में सिपाही के पद पर राजस्थान के बीकानेर में कार्यरत है। बाद में पता चला कि वह सेवानिवृत हो चुका है। फौज का पहचान पत्र दिखाकर ही वह टोल से निकला था।
विज्ञापन

बाक्स
केस दर्ज कर लिया है: सतीश कुमार
कलानौर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि रवि व रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जो बाइक सवार डिकोय को बाइक पर गांव लेकर गया था और जिसने अल्ट्रासाउंड किया था उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें