फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

badmintan

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बैडमिंटन लवर्स क्लब की ओर से निर्मल विहार स्थित बी-24 बैडमिंटन अकादमी में आयोजित हो रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारी संख्या में बैडमिंटन प्रेमी मास्टर खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों के खेलों को देखने के लिए पहुंचे। महिला युगल वर्ग में मोना और उर्वशी की जोड़ी ने कुसुम व शशि प्रसाद को हराया।
विज्ञापन

बी-24 अकादमी के संस्थापक नरेंद्र कुकरेजा और रवि भाटिया ने बताया तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देशभर से पहुचे मास्टर खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा हैं, किसी भी खिलाड़ी पर बढ़ती उम्र का कोई असर दिखाई नही दिया। दूसरे दिन की शुरुआत में हुए 40 से अधिक आयु वर्ग के एकल मुकाबले में मुकेश ने टक्कर के मुकाबले में आकाश को हराया। वही महिला मास्टर खिलाड़ी भी किसी से पीछे नही रही। महिला युगल मुकाबले में मोना और उर्वशी की जोड़ी ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से कुसुम और शशि की जोड़ी को हराकर और प्रतियोगिता में मौजूद सभी खिलाड़ियों का ध्यान अपनी ओर खीचा। वही मुकाबले भी एक से बड़कर एक रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान बृज यादव, महासचिव दीपक पंडित, अंजलि, नरेंद्र कुकरेजा, रविंद्र भाटिया, प्रो. पीसी तिवारी, गुलशन बजाज, संजय सपरा, गौरव गोयल, केवल कृष्ण, आनंद मोहन, सुमित कालड़ा, राजेश डुडेजा, पुनीत मग्गु, मुकेश मदान, मृत्युंजय सिंह, अनुज पुनिया, गौरव शर्मा, अमित सचदेवा व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

बाक्स
ये रहा खेल परिणाम
- 40 से अधिक आयु वर्ग में मुकेश ने आकाश को हराया।
- 40 से अधिक आयु वर्ग में रविंदर भाटिया ने पंकज गुलाटी को हराया।
-65 से अधिक आयु वर्ग के मिक्स डबल्स में विनय भल्ला और उर्वशी थापा ने संजय नागर व मोनिका को हराया।
-100 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष युगल में दिनेश सैनी और रविंदर ने राकेश और संजय को हराया।
-105 से अधिक आयु वर्ग में कमल विरमानी और कमलजीत ने देशकांत और रिंकू को हराया।
-105 से अधिक आयु वर्ग में हारून राशिद और ओमवीर सिंह ने चीनू और सक्सेना को हराया।
-120 से अधिक आयु वर्ग में जीएस सिद्धू और रमेश शर्मा ने राकेश बंसल व उमेश को हराया।
-135 से अधिक आयु वर्ग में अनिल मित्तल और विजय ने डीएस रावत व एसएस पुंडीर को हराया।
-140 से अधिक आयु वर्ग में अनिल मित्तल और अश्विनी ने ज्ञान सागर और बलविंदर को हराया।
- महिला युगल में मोना और उर्वशी ने कुसुम व शशि प्रसाद को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें