फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट अमन, कीर्ति और गोबिंद का नेशनल प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में आयोजित हुई स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिले के सीनियर वर्ग के एथलीट अमर मान और कीर्ति 10 से 14 जून को तमिलनाडु के जेएलएन स्टेडियम चेन्नई में होने वाली 61वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता और जूनियर वर्ग में जिले के ही गोबिंद दो से 14 जून को गुजरात के नादियाड़ में होने वाली 20वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन कप में प्रदेश की टीम की ओर से हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि 14 और 15 मई को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने चार स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीते। जिसमें अमन ने 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर हर्डल दौड़ में स्वर्ण, लांग जंप में कीर्ति ने स्वर्ण, मोहित पानू ने पांच किमी दौड़ में कांस्य, जूनियर वर्ग में गोविंद ने सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण, संदीप कुमार ने लांग जंप में रजत, काल ने हैप्टाथलान में कांस्य, हिमांशी दहिया ने ट्रिपल जंप में रजत, साहिल ने डिस्कस थ्रो में रजत, विक्रम ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य, निधि ने पोलवाल्ट ने कांस्य और कैविन सग्गू ने हैप्टाथलान इवेंट में रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। जिला खेल अधिकारी अशोक दुआ, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सतीश और एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें