फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.9 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीआईए वन की टीम ने एक आरोपी को सात किलो 900 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अफीम को 6.32 लाख रुपये में झारखंड से खरीदकर लाया था, जिसे यहां दो गुने दाम में बेचना था। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर भेजा गया है।
सीआईए वन के निरीक्षक दीपेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को सेक्टर-32-33 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि शमशेर सिंह उर्फ शमी वासी नेवल अफीम बेचने का धंधा करता है जोकि अपनी बीट कार में अफीम लेकर गांव फूसगढ़ के रास्ते से नेवल की तरफ जाएगा। सूचना के आधार पर टीम ने शाम के समय सेक्टर-32-33 टी-प्वाइंट फूसगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर बीट कार को रोक पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम शमशेर सिंह उर्फ शमी वासी गांव नेवल हाल निवासी रतन नगर पटियाला, पंजाब बताया। जांच के दौरान कार में ड्राइवर सीट के नीचे से एक पॉलीथिन में सात किलो 900 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी तफ्तीश एएसआई राजेंद्र सीआईए वन को सौंपी गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी काफी समय से अफीम खरीदने-बेचने का धंधा करता है। वह अफीम को झारखंड के हजारी बाग से एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें