फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की खेती करते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दुपेड़ी गांव के समीप एक डेरे पर छापामारी कर पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ असंध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला पुलिस की असंध विशेष इकाई के कर्मचारी असंध-कोहंड मार्ग क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि डेरा घुराया रकबा डेरा फूला सिंह पर इकबाल सिंह के डेरे के पीछे शीशम के पेड़ के नीचे ट्यूबवेल वाले खेत में अफीम के पौधे लगे हैं।
विज्ञापन

उप निरीक्षक रणवीर सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर संभावित जगह पर जांच की। खेत से एक बुजुर्ग व्यक्ति को काबू किया। जिसने अपना नाम इकबाल वासी डेरा घुराया बताया। मौके पर उसके खेत से 73 पौधे अफीम के बरामद किए गए। जिनका कुल वजन 3.430 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति नशे का आदी है। जिसकी पूर्ति के लिए उसने अफीम के पौधे लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें