फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता महोत्सव में पहुंचे महाभारत धारावाहिक के अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में रविवार को महाभारत धारावाहिक में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान भी ब्रह्मसरोवर पहुंचे। हरियाणा कला परिषद के निदेशक एवं महोत्सव के सांस्कृतिक आयोजनों के नोडल अधिकारी संजय भसीन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, कला परिषद कार्यालय प्रमुख धर्मपाल गुगलानी व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने मौजूद रहे।
विज्ञापन

अर्जुन ने बताया कि उन्होंने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया पर लंबे समय के बाद महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र में आने पर गौरव अनुभव हो रहा है। उन्होंने हरियाणा पवेलियन का भी अवलोकन किया। इस दौरान हरियाणा पवेलियन में उन्होंने कुल्हड़ की चाय की चुस्की ली और बाजरे की रोटी का भी स्वाद चखा। वहीं हरिकेश पपोसा ने पगड़ी बांधकर अर्जुन और सूरजपाल अम्मू को सम्मानित किया। अर्जुन ने महाभारत धारावाहिक के समय के अपने खट्टे मीठे अहसास भी सभी के साथ साझा किए। हरियाणा पवेलियन पहुंचने पर संजय भसीन ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें