फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 27 तक करें आवेदन, दो नवंबर को मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 27 अक्तूबर तक भर सकते हैं। वहीं दो नवंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विभाग की ओर से शुक्रवार को नया शेड्यूल जारी किया गया है। जबकि पुराने शेड्यूल के अनुसार, शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी। जिसका विद्यार्थियों को इंतजार भी रहा। लेकिन एक दिन पहले ही विभाग ने आवेदन फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ा दिया था। लेकिन अंतिम तिथि के बारे में नहीं बताया गया था।
नए शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में पीजी के दाखिलों का एक ही चरण रहेगा। यदि सीटें बचती हैं तो उन्हें ओपन फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए 12 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। पहले 17 अक्तूबर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख थी और 18 तथा 19 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन का लिंक भी बंद कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से एडमिशन पोर्टल को खोला गया है। जिले के 7 पीजी कॉलेजों में कुल 1645 सीटें हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

यह रहेगा पीजी में दाखिलों का नया शेड्यूल-
- 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फार्म भरे जाएंगे।
- 29 अक्तूबर तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा।
- 02 नवंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 10 नवंबर तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगे।
- 12 नवंबर को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग होगी और पहली वेटिंग लिस्ट जारी होगी।
- 13 नवंबर को ऑनलाइन पंजीकरण, संशोधन व आवेदन फार्म भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी में दाखिलों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इससे जो विद्यार्थी आवेदन फार्म भरने से रह गए थे। उन्हें राहत मिलेगी। विद्यार्थी 27 अक्तूबर तक फार्म भर सकते हैं। -डॉ. रामपाल सैनी, प्रिंसिपल, डीएवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन

आईटीआई : इंतजार में बीता दिन, नहीं जारी हुई सूची
करनाल। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का एक चरण बीत चुका है। दूसरे चरण के तहत दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी होनी थी। लेकिन रात 9 बजे तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। ऐसे में विद्यार्थियों का पूरा दिन इंतजार में ही बीता। बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई करनाल के दाखिला इंचार्ज सुधीर कांबोज ने बताया कि 9 बजे तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। पहली मेरिट लिस्ट से उनके संस्थान में करीब 24 प्रतिशत सीटें भरी हैं। 296 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें