फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की मौत के बाद भतीजे ने खाते से हड़प लिए 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बल्ला में भतीजे द्वारा चाचा की मौत के बाद 16 लाख रुपये उसके खाते से हड़पने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बल्ला निवासी राजबाला ने बताया कि उसके पति राम मेहर माली-कम-चौकीदार (एमसीसी) के पद पर पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिवीजन नंबर-1 करनाल के अधीन बल्ला में तैनात थे। जिनकी बीमारी के कारण 21 अप्रैल 2020 को मौत हो गई थी। उसके पति के साथ आरोपी सुरेश जो कि रिश्ते में पति का भतीजा लगता है। दोनों एक ही कार्यालय के अधीन एक ही जगह गांव बल्ला में कार्यरत थे। पति की बीमारी के दौरान आरोपी सुरेश का उसके घर आना-जाना था। उसका और पति का एटीएम शुरू से ही उसके पास थे। वही पैसे निकालकर लाता था। उसके पति का देहांत होने के बाद उसने सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के लिए कागजात तैयार करवाए व उसे अपने साथ कई जगह दफ्तरों में भी लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसने कई कागजों पर दस्तखत कराए। आरोपी ने साजिश रचकर उसका एसबीआई में अलग से खाता खुलवा दिया और खाते से 16 लाख रुपये निकाल लिए जो सरकार ने उसके पति के मरने के बाद दिए। इस बात का उसे तब पता चला जब वह दफ्तर में रुपये न आने के बारे में पता करने गई थी। आरोपी ने एटीएम के माध्यम से उसके 16 लाख रुपये हड़पे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें