फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू, छह सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिलों का शेड्यूल जारी हो गया है। संभावित शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया छह सितंबर तक चलेगी। विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सीबीएसई स्कूलों से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अभी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। इस परिणाम के जारी होने के बाद ही दाखिलों का फाइनल शेड्यूल जारी होगा।
जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार एक अक्तूबर से कॉलेजों में नया सत्र शुरू होगा। इससे पहले एक माह तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। नीलोखेड़ी में गुरु ब्रह्मानंद राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज है। यहां केवल करनाल ही नहीं हरियाणा और बाहर के राज्यों से भी विद्यार्थी कोर्स करने के लिए आवेदन करते हैं। यहां केवल छह कोर्स में 660 सीटें हैं। पिछले कई साल से इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कई गुना होते हैं। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टीईसीएचएडीएमआईएसएसआईओएनएसएचआरवाई.ओआरजी.इन पर विद्यार्थी आवेदन व कोर्स संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं कोर्स और सीटें-
-डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्यूनिकेशन -120
-डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग -60
दाखिले के लिए संभावित शेड्यूल
- 06 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 08 सितंबर तक चयनित केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 14 सितंबर सुबह 11 बजे से आवेदक विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी।
- 15 से 20 सितंबर तक सीट अलॉट होने वाले विद्यार्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
- एक अक्तूबर से नया सत्र शुरू होगा।
प्रवेश के लिए योग्यता
डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं व सीधे द्वितीय वर्ष के लिए 12वीं नॉन मेडिकल या आईटीआई है। दोनों स्तरों में प्रवेश बिना टेस्ट के 10वीं और 12वीं के प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए एक हजार व आरक्षित वर्ग और छात्राओं के लिए 700 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है।
- ज्वाला प्रसाद, प्रिंसिपल, गुरु ब्रह्मानंद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें