असंध। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें फुटबाल, हैंडबाल कबड्डी, दौड़ सहित 14 तरह के खेलों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। वीवीएन की अदिति राणा ने शॉटपुट अंडर-14 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-17 लड़कों की 5 किलोमीटर दौड़ में अनुज प्रथम, शुभम द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुनीश कुमार, अजमेर सिंह, सुनील ढुल, अनिल कुमार और बलदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद
असंध खंड में ये रहे परिणाम
अंडर-14 लड़कियां-
- 600 मीटर दौड़ : गुरनील प्रथम, अन्नू द्वितीय, पायल तृतीय और छवि चतुर्थ स्थान पर रही।
- 400 मीटर दौड़ : अंजली प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय, सलोनी तृतीय और अन्नू चतुर्थ स्थान पर रही।
- 200 मीटर दौड़ : गुरलीन प्रथम, अंजली द्वितीय, मानसी तृतीय और जेसिका चतुर्थ स्थान पर रही।
- 100 मीटर दौड़ : अंजली प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रही।
----
अंडर-14 लड़के
- 600 मीटर दौड़ : सुखमन प्रथम, हिमांशु द्वितीय और हेमराज तृतीय स्थान पर रहे।
- 400 मीटर दौड़ : सुमित प्रथम, देव द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान पर रहे।
- 200 मीटर दौड़ : जोबन प्रथम, चंकित द्वितीय, मयंक तृतीय और प्रिंस चतुर्थ स्थान पर रहे।
- 100 मीटर दौड़ : संचित प्रथम, कनिष द्वितीय, जयकमल तृतीय और सौरव चतुर्थ स्थान पर रहे।
वॉलीबाल में गीता निकेतन विद्यापीठ की टीम विजेता
निसिंग। गांव मंजूरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। प्रिंसिपल सुनीता नरवाल की अध्यक्षता में प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल में गीता निकेतन विद्यापीठ की टीम ने जेपीएस की टीम को हराकर जिला स्तरीय खेलों में जगह बनाई। वहीं शॉटपुट में योगेश और जैवलिन व डिस्कस थ्रो में मुनीष, कुश्ती में हरलेख प्रथम रहे। आर्य विद्यापीठ बस्तली की अंडर 17 लड़कियों की कबड्डी में स्वामी अमरदेव आदर्श सीनियर सेकेंडरी विद्यालय प्रथम व आर्य विद्यापीठ बस्तली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों की वॉलीबाल में गीता स्कूल प्यौंत प्रथम व राजकीय कन्या स्कूल निसिंग द्वितीय रहा। हैंडबाल में केपीएसएसएस बडौता प्रथम व राजकीय स्कूल मंजूरा दूसरे स्थान पर रहा। महर्षि वेदव्यास सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्तली की अंडर 17 कबड्डी व अंडर 19 टीम की लड़कियों ने खो खो में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर 19 एथलेटिक्स में कृति व कृष दीनदयाल ने लांग जंप व ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान हासिल किया।