फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी चार दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोगों की जमीन या कार्यालयों पर कब्जा करने व खरीदने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया था। आरोपी सलील नारायण वासी गांव मीठापुर पटना से करनाल में दर्ज तीन मामलों का खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में भी धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें वह लंबे समय से फरार था और अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया है। शाखा के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार और बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। वह आकर्षण स्पेस एंड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पटना कार्यालय का डायरेक्टर है और अपनी कंपनी की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी करके उनकी करोड़ों रुपये की जमीन खरीद लेता है। जिसके बदले आरोपी लोगों को विश्वास में लेकर पेमेंट करने के लिए चेक दे देता था, जो बाद में बाउंस हो जाते थे।
विज्ञापन

इन तीन मामलों का हुआ खुलासा
1. रोड कॉलोनी निवासी संजीव की शिकायत पर 12 अक्तूबर 2021 को इंद्री थाना में दर्ज मामले के अनुसार न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी धर्मपाल, उसकी पत्नी अनुप्रिय बेटे अमित अरोड़ा व शिवम अरोड़ा और सलील नारायण व शिक्षा नारायण ने बिना पैसे दिए धोखे से जमीन अपने नाम कराते हुए करीब 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
2. सविता वासी रोहतक की शिकायत पर तीन मार्च 2017 को थाना शहर में दर्ज मामले के अनुसार आरोपी सलील नारायण ने अपने साथियों के साथ मिलकर नजदीक असंल टाउन सेक्टर-4 में उनके कार्यालय पर जबरदस्ती कब्जा किया। पिस्तौल के बल पर डराया और ऑफिस का सारा सामान गाड़ी में भरकर साथ ले गए थे।
विज्ञापन

3. पंजाब के मुक्तसर निवासी अमन की शिकायत पर 15 जुलाई 2016 को थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी ने एक परिवाद के संबंध में न्यायालय से पेशी से छूट पाने के लिए फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाकर पेश किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें