फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा पत्ती के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों से गांजा पत्ती, चूरा पोस्त, प्रतिबंधित नशीली गोलियां व नशीली गोलियों के चूर्ण सहित चार आरोपियों को काबू किया है। एएसआई संदीप कुमार इंचार्ज पुलिस चौकी नीलोखेड़ी की टीम द्वारा दो आरोपियों, नरेश निवासी बकाली जिला कुरुक्षेत्र व मांगेराम निवासी शादीपुर जिला कुरुक्षेत्र को नशीली गोलियां पीसकर चूर्ण बनाकर राजस्थान व मध्यप्रदेश ले जाकर पुड़िया बनाकर मंहगे दामों पर बेचने की सूचना पर नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास से काबू किया गया।
आरोपियों से उनकी कार में से 56.500 किलो प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का चूर्ण, 45500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना बुटाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि वह प्रतिबंधित चूर्ण व गोलियां कुरुक्षेत्र से लेकर आए थे। इन नशीले पदार्थों को आरोपियों द्वारा ट्रेन में ले जाकर राजस्थान व मध्यप्रदेश में सप्लाई करके आना था। नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए आरोपी कमीशन लेते थे। इन प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की जांच के लिए एफएसएल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई सतीश कुमार थाना निसिंग की टीम ने 14 अप्रैल को आरोपी करनैल सिंह निवासी मंगल कॉलोनी, करनाल को मेन रोड मंजूरा पर नाकाबंदी करके चूरा पोस्त बेचने की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी से 520 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में उप निरीक्षक सुभाष चंद एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम द्वारा आरोपी सूरज कुमार निवासी मद्रासी मोहल्ला रामनगर को नजदीक सूरज हेयर ड्रेसर मद्रासी मोहल्ला से गांजा पत्ती बेचने की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 890 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि उसने गांजा पत्ती को दस हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से घरौंडा के एरिया से एक ट्रक ड्राइवर से खरीदा था। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें