फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला से गहने लूटने की कोशिश करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रामनगर के बाजार में घूमती दो महिलाओं से अमृतसर के बदमाश गुरदीप सिंह ने नवंबर माह में गहने लूटने की कोशिश की थी। वारदात के दो माह बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीआईए-1 के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि 22 नवंबर की शाम के समय वे अपनी एक महिला साथी के साथ रामनगर में घूम रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति पीछे से आए और बाइक से उतरकर एक व्यक्ति ने उनके आभूषण लूटने की कोशिश की। शिकायत पर रामनगर थाना ने प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें