फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 11 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल, घरौंडा। वसंत पंचमी पर घरौंडा अनाज मंडी में शुक्रवार को शिव शक्ति सेवा मंडल ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
समारोह में दूल्हा व वर पक्ष के लोग सुबह 11 बजे सनातन धर्म मंदिर में एकत्र हुए। वहां से दूल्हों को विवाह स्थल तक घोड़ी पर बैंड-बाजों के साथ वेदी तक लाया गया। जयमाला के बाद फेरों की रस्म आयोजित की गई। विवाह स्थल के पास ही करीब 2 हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव शक्ति सेवा मंडल ने घरेलू उपयोग का सामान उपलब्ध कराया। सुभाष तोमर ने प्रत्येक जोड़े को फ्रिज व एलईडी दी। मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रहे। समिति के प्रधान देवेंद्र, सचिव अशोक भटनागर, कोषाध्यक्ष धीरज भाटिया, मुख्य सलाहकार राजेंद्र सिंगा व पुष्कल ठक्कर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, अनिल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें