फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी, कानून-गो व दलाल को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्टेट विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महिला पटवारी, कानून-गो व एक दलाल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस थाना में मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता गांव भूसली निवासी सुखबीर ने बताया कि उनके पास मुसतर के खाते की जमीन है। उसका निरीक्षण कराना था ताकि पता चल सके कि मौजूदा समय में जमीन की कास्त कौन कर रहा है। उस जमीन के निरीक्षण के लिए तहसीलदार ने पटवारी को उनकी अर्जी भेजते हुए निर्देशित किया। वह 2020 से यह अर्जी लगा रहा था।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले वह पटवारी से मिलने गया तो वहां महिला पटवारी सलमा की जगह दलाल सतबीर निवासी बडौता बैठा मिला। उसने उस दलाल से कहा कि उसकी जमीन का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनानी है। तो दलाल बोला कि इसके लिए पांच हजार रुपये का खर्चा लगेगा। उसने इसकी जानकारी विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर कन्नू प्रिया की अध्यक्षता में टीम का गठन कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम में महिला पुरुष पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया।
मंगलवार दोपहर जब दलाल उस जमीन का निरीक्षण करने रिकॉर्ड के साथ पहुंचा तो उसके साथ कानून-गो राममेहर निवासी गढ़ी मुलतान जो कि बड़ा गांव में तैनात है, साथ में था। दोनों ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी तो उसने दे दिए। इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने मौके पर छापा मारकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। दलाल से पूछताछ करने पर उसने महिला पटवारी सलमा का नाम लिया तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि महिला पटवारी ने उस जमीन का खुद निरीक्षण करना था लेकिन उसने उस व्यक्ति को अपना सरकारी रिकॉर्ड देकर भेजा था।
विज्ञापन

खेतों में भागे आरोपी
विजिलेंस की टीम ने जब छापा मारा तो आरोपी दलाल सतबीर व कानून-गो राममेहर खेतों के रास्ते भागने लगे। लेकिन टीम ने उनके पीछे भाग कर दोनों को पकड़ लिया और रिश्वत के पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
गांव भूसली निवासी सुखबीर ने शिकायत दी थी कि उसे अपनी जमीन का निरीक्षण कराना है लेकिन पटवारी पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैैं। शिकायत के आधार पर टीम का गठन कर आरोपी पटवारी के दलाल, कानून-गो व महिला पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दलाल से रिश्वत के पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कन्नू प्रिया, इंस्पेक्टर, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल
20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े गए हवलदार को भेजा जेल
विजिलेंस की टीम ने सोमवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते सेक्टर-4 चौकी के हवलदार मनोज कुमार को पकड़ लिया था। इसकी शिकायत सेक्टर-4 निवासी विक्रम के पिता रामनिवास ने दी थी कि उनका कमेटी के रुपयों को लेकर मामला सेक्टर-4 चौकी में आया था। इस मामले की जांच हवलदार मनोज कर रहा था। उसने कहा कि 20 हजार रुपये में वह मामले को निपटा देगा। इसकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा और हवलदार मनोज को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ लिया था। डीएसपी रामदत्त ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें